screenshot

जौनपुर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र का तबादला, भावुक होकर जताया आभार

Bharat Ka News

 जौनपुर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र का तबादला, भावुक होकर जताया आभार

खबर:



जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र का विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग में स्थानांतरण होने पर उन्होंने जनपदवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष का कार्यकाल चुनौतीपूर्ण होने के साथ सीखने वाला अनुभव रहा और जनहित के कार्य सभी के सहयोग से संभव हुए।

उन्होंने अपने कार्यकाल में जनसुनवाई, राजस्व मामलों के निस्तारण, सीडी रेशियो में वृद्धि और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने को प्रमुख उपलब्धि बताया।

डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि यह सभी उपलब्धियां सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने पदभार मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया को सौंपते हुए न्यायालय में जाकर न्याय की कुर्सी को नमन किया और सभी से न्याय के मार्ग पर चलने की अपील की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!