screenshot

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद जगदंबिका पाल का कृपाशंकर सिंह ने किया स्वागत

Bharat Ka News

 पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद जगदंबिका पाल का कृपाशंकर सिंह ने किया स्वागत 



 उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल का आगमन रविवार को पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के आवास पर हुआ इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। 


स्वागत समारोह के दौरान उन्हें भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्वागत समारोह में दोनों नेताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावी रणनीतियों और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर चर्चा की। जगदंबिका पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया, वहीं कृपाशंकर सिंह ने उनके अनुभव और नेतृत्व की सराहना की।
उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के नारों के साथ पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इस मौके पर जगदंबिका पाल ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति और आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का आश्वासन दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!