screenshot

खेतासराय पुलिस ने दूल्हे के हत्यारे के शरणदाताओं एवं सहयोगियों को किया गिरफ्तार

Bharat Ka News


 खेतासराय पुलिस ने दूल्हे के हत्यारे के शरणदाताओं एवं सहयोगियों को किया गिरफ्तार

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने स्थानीय थाने पर पंजीकृत धारा 103(1) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्तगण जिनके विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000-25000 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है, को सोंगर मोड़ के पास बने कब्रिस्तान के पास शरण देने वाले उन्हें भगाने में सहयोग करने वालों में से 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के विरूद्ध धारा 253, 212, 132, 109, 191(2), 191(3), 190 बीएनएस पंजीकृत चालान न्यायालय भेज दिया गया
पुलिस के अनुसार पकड़े गये लोगों में रामजीत बिन्द पुत्र राम अचल बिन्द निवासी मनेछा थाना खेतासराय, आदित्य गौतम पुत्र स्व0 ओम प्रकाश निवासी यूनुसपुर थाना खेतासराय, कमलेश यादव पुत्र बाबूनन्दन यादव निवासी सोंधी थाना खेतासराय, गुलशन राजभर पुत्र विक्रम राजभर निवासी तरसांवा थाना सरायख्वाजा, साहिल राजभर पुत्र महेन्द्र राजभर निवासी तरसांवा थाना सरायख्वाजा, सचिन राजभर पुत्र अवधेश राजभर निवासी तरसांवा थाना सरायख्वाजा, शोले राजभर पुत्र जिया लाल राजभर निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा एवं बृजमोहन बिन्द पुत्र श्रीपति निवासी सन्दहा थाना सरायख्वाजा हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह थाना खेतासराय, व0उ0नि0 मो0 तारिक अंसारी, उ0नि0 संजय पाण्डेय, हे0का0 अम्बिका यादव, हे0का0 राजकुमार यादव, का0 प्रभाकर यादव, का0 बृजेश मिश्रा, का0 आशुतोष तिवारी, का0 न्यायाधीश वर्मा, का0 प्रदीप कुमार, रि0आ0 गौरव तोमर, रि0आ0 अरूण जायसवाल शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!