screenshot

सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत, खंभे से टकराई बाइक

Bharat Ka News

 सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत, खंभे से टकराई बाइक



शाहगंज जौनपुर 


सरपतहा थाना क्षेत्र में मंगलवार भोर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार भटौली गांव निवासी राजेश सिंह (53) पुत्र रामसागर सिंह सोमवार रात किसी कार्य से खुटहन बाजार गए थे। देर रात घर लौटते समय नरेन्द्रपुर पट्टी-पिलकिछा मार्ग पर गायत्री नगर के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खम्भे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 
स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!