गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने की पहल
लाइन बाजार में यथार्थ फार्मेसी का शुभारंभ, अनेक गणमान्य रहे उपस्थित
जौनपुर
शहर के लाइन बाजार चौराहा स्थित वी बाजार कैम्पस में रविवार को यथार्थ फार्मेसी प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनन्त श्री विभूषित योगीराज, परमहंस एवं यथार्थ गीता के प्रणेता स्वामी अड़गड़ानन्द जी महाराज की भव्य आरती का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. पंकज पाण्डेय (एमबीबीएस, एमडी), विभागाध्यक्ष एवं मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट, मेडिकल कॉलेज मिर्जापुर ने फीता काटकर फार्मेसी का उद्घाटन किया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, समाजसेवी, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
फार्मेसी के संचालक अमरीश मौर्य (मोनु) ने बताया कि संस्थान की स्थापना का उद्देश्य गरीब, किसान और जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बढ़ती दवा कीमतों के कारण अनेक मरीज समय पर उपचार नहीं करा पाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यथार्थ फार्मेसी में अंग्रेजी एवं आयुर्वेदिक दवाइयों के साथ-साथ सर्जिकल सामग्री भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि सभी दवाइयों पर नियम एवं शर्तों के अधीन 20 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी तथा ग्राहकों की सुविधा के लिए निःशुल्क घर तक दवा पहुंचाने की

