संस्कार भारती ने किया नटराज पूजनोत्सव एवं कला साधक सम्मान
जौनपुर। कला साहित्य एवं रंगमंच की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जौनपुर द्वारा गुरू पूर्णिमा पर नटराज पूजनोत्सव एवं कला साधक सम्मान का आयोजन मां गोमती के तट पर स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती एवं भगवान नटराज पूजन के साथ संस्था के धेय गीत से हुआ। कला साधक सम्मान के अन्तर्गत अवधेश सिंह (तबला वादक) एवं डॉ योगेश त्रिपाठी (एसोसिएट प्रोफेसर टीडीपीजी कालेज) का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ ज्योति दास ने किया।इस मौके पर अवधेश सिंह ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने कला अनुभवों को भी साझा किया। डॉ योगेश त्रिपाठी ने विभिन्न कवियों के माध्यम से गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान में उनके महत्व का वर्णन किया।इस अवसर पर रविंद्र नाथ जी (संरक्षक संस्कार भारती), सुजीत श्रीवास्तव (प्रांतीय मंत्री संस्कार भारती काशी प्रान्त), ऋषि श्रीवास्तव (सदस्य संस्कार भारती काशी प्रान्त), अमित गुप्ता जिला मंत्री राजकमल जी कोषाध्यक्ष, सुषमा गुप्ता उपाध्यक्ष के साथ आलोक रंजन, अतुल सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, बालकृष्ण जी, मनीष अस्थाना, संस्तुति श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ऋषि श्रीवास्तव ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक डा. नरेन्द्र पाठक ने समस्त अतिथियों सहित संस्था सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के गान से हुआ।