screenshot

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन टीम ने बीरीबारी, हिसामपुर एवं चन्दवक अस्पताल का किया निरीक्षण

Bharat Ka News

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन टीम ने बीरीबारी, हिसामपुर एवं चन्दवक अस्पताल का किया निरीक्षण


डोभी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी डोभी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हिसामपुर और आयुष्मान आरोग्य मंदिर चन्दवक का निरीक्षण राज्य कार्यक्रम प्रबन्धक इकाई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के डा. पंकज सक्सेना, बृजेश मिश्रा वाराणसी, पवन वर्मा, डॉ अजहर पैथोलॉजिस्ट, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक प्रभुनाथ ने किया। जांच डायग्नोस्टिस की स्थानीय स्तर पर उपलब्धता जांचों की संख्या की भौतिक प्रगति करते हुये स्थानीय स्तर पर मॉनिटरिंग व्यवस्था पर किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर BPHU यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. जितेंद्र गुप्ता, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अभयराज सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक विशाल दुबे, सभी लेब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट पंकज कुमार,  ऑपरेटर पंकज कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अस्पताल के पार्क एवं कैम्पस की साफ—सफाई का निरीक्षण करके संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही एएनएम की BWR की मीटिंग में गर्भवती महिला, नवजात शिशु एवं मातृ मृत्यु एवं एचआरपी के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं पैथोलॉजी की जांच एवं इक्विपमेंट के विषय में जानकारी ली गयी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!