अभियोजन कार्यों की डीएम ने की समीक्षा बैठक
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई जहां विभिन्न न्यायालयों में लंबित अभियोजन प्रकरणों, दोषसिद्धि की प्रगति एवं विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा की गई।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीर एवं संवेदनशील मामलों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध कार्यवाही की जाय। न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों में अभियोजन पक्ष साक्ष्यों के साथ प्रभावी ढंग से पैरवी करें, ताकि दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके।
उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण एवं दोषसिद्धि दर बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, पुलिस विभाग, अभियोजन विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpeg)