screenshot

लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का आठवां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Bharat Ka News


 लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का आठवां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


कौशल त्रिपाठी ने अध्यक्ष पद की शपथ ली, सेवा कार्यों का लिया संकल्प


जौनपुर

लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का आठवां शपथ ग्रहण समारोह नगर के होटल रिवर व्यू में उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चांदानी, दीक्षा अधिकारी डॉ. क्षितिज शर्मा, अधिष्ठापन अधिकारी एवं वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चंद कक्कड़, संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू तथा निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में लियो मायरा सिंह एवं संवि सिंह ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, जबकि लायन रजनी साहू ने ध्वज वंदना का पाठ किया। निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

अधिष्ठापन अधिकारी उमेश चंद कक्कड़ ने वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी, सचिव हाफिज शाह, कोषाध्यक्ष डॉ. चंदन नाथ गुप्ता सहित विभिन्न पदाधिकारियों एवं चेयरपर्सनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने समाजसेवा, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और मानवीय सेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चांदानी ने निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह को लायंस इंटरनेशनल द्वारा घोषित डिस्ट्रिक्ट 321 ई के सर्वश्रेष्ठ क्लब तथा सर्वाधिक रक्तदान अभियान चलाने के लिए सम्मानित करते हुए इंटरनेशनल पिन एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया। गैट एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा ने संतोष गुप्ता, सुशील कुमार विश्वकर्मा, ताहिर कादरी 'सोनू' तथा वंशिका सिंह को क्लब की सदस्यता ग्रहण कराई।

कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह ने किया, जबकि संयोजक राजीव गुप्ता एवं रत्नेश वैश्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लायंस क्लब के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!