screenshot

बीएसए ने जनपद के 75 शिक्षकों को किया सम्मानित

Bharat Ka News

बीएसए ने जनपद के 75 शिक्षकों को किया सम्मानित

जौनपुर। शिक्षक दिवस पर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में गोरखपुर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने जनपद के 75 शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं एक पेड़ भेंट करके सम्मानित किया गया। साथ ही बीएसए ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि एक अध्यापक का बच्चों के प्रति विशेष लगाव होना चाहिये। जब शिक्षक बच्चों के साथ आत्मीयता और अपनापन रखते हैं तो बच्चे उनसे बेहतर ढंग से सीखते हैं। बच्चों से घुल-मिल जाने पर बच्चे अपने मन की बातें भी शिक्षक के साथ साझा करते हैं जिससे उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने में सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने का कार्य ही नहीं करते, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिये प्रत्येक शिक्षक को बच्चों के साथ संवेदनशील और आत्मीय व्यवहार करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन नूपुर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर नगर खण्ड शिक्षा अधिकारी रविशंकर यादव, समस्त डीसी, समस्त एसआरजी, पूर्व एआरपी महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना तथा सम्मान समारोह में शामिल होकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!