screenshot

विवाहिता ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, परिजनों ने बताया मानसिक विक्षिप्त

Bharat Ka News

 विवाहिता ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, परिजनों ने बताया मानसिक विक्षिप्त

सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बन्दीपुर गांव में लगभग 27 वर्षीय विवाहिता ने बीती रात घर से 300 मीटर दूर जाकर एक खम्भे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।विवाहिता मानसिक विक्षिप्त भी बतायी जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी करन राजभर पुत्र बचानू राजभर बंगलोर में किसी फैक्ट्री में काम करता था। 5 वर्ष पहले उसने असम प्रदेश की तुलसी से बंगलोर में शादी कर लिया था। लड़की के मायके का कोई नहीं था। कुछ दिन पूर्व करन पत्नी को बंगलौर से घर आया था। तुलसी की मानसिक विक्षिप्त बतायी जा रही है। शुक्रवार की शाम को करन किसी परिचित के बीमार होने की सूचना पर उन्हें देखने शहर में स्थित एक नर्सिंग होम में चला गया था। वह देर रात को जब घर आया तो तुलसी घर पर नहीं थी। वह उसे आस—पास व सिरकोनी स्टेशन तक खोजबीन करके लौट आया।
शनिवार की सुबह घर से 300 मीटर दूर विद्युत पोल पर चढ़ने के लिये लगाये गये एंगल से तुलसी साड़ी के फंदे से लटकती दिखी। घटना की सूचना प्रधान सन्नी सिंह ने पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खम्भे से उतरवाया। वहीं करन ने बताया कि तुलसी मानसिक विक्षिप्त हो गयी थी। जन्माष्टमी पर मुर्गा खाने की जिद कर रही थी। वह बात बात पर जिद करती। थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि महिला के विक्षिप्त होने की चर्चा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो जायेगी।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!