screenshot

तीन दिन से लापता युवक का घर के पास मिला शव, मचा हड़कम्प

Bharat Ka News

 तीन दिन से लापता युवक का घर के पास मिला शव, मचा हड़कम्प

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुजक्कीपुर गांव में 3 दिनों से लापता 30 वर्षीय युवक का शव मंगलवार को घर से कुछ दूरी पर मिलने से सनसनी फैल गयी। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। मृतक की पहचान दीपक विश्वकर्मा पुत्र सुरेंद्र विश्वकर्मा के रूप में हुई।

बताया जाता है कि दीपक फर्नीचर का काम करते थे। परिजनों के अनुसार वह 30 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे घर से निकले थे जिसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए पोस्टर भी लगवाये थे।
मंगलवार को घर से कुछ दूरी पर दीपक का शव पड़ा होने की जानकारी ग्रामीणों को हुई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने शव की पहचान दीपक के रूप में किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद खुटहन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!