screenshot

जय किशन साहू बनाये गये भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष

Bharat Ka News

जय किशन साहू बनाये गये भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष


जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर द्वारा संगठन के पुनर्गठन एवं विस्तार के क्रम में एक बैठक जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अध्यक्षता में ओलन्दगंज में हुई जहां नगर अध्यक्ष को लेकर विचार—विमर्श किया गया। इसी क्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने कहा कि मैंने नगर अध्यक्ष के रूप में लगातार व्यापारियों के लिये कार्य करते हुये संगठन को मजबूत करने का काम किया। अब अगले नगर अध्यक्ष के रूप में जयकिशन साहू का नाम प्रस्तावित करता हूं। प्रस्तावना के उपरान्त अजीत सोनकर, धीरज साहू, रवि अग्रहरि, प्रदीप सिंह सहित सभी ने एक स्वर में अपनी सहमति प्रदान किया। इसके उपरान्त जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुये जय किशन साहू को नगर अध्यक्ष घोषित किया। इसके उपरान्त बैठक में उपस्थित संगठन के सभी सदस्यों ने नवचयनित अध्यक्ष का माल्यार्पण करके स्वागत किया।
इस दौरान शशांक सिंह, राजदेव यादव, रवि अग्रहरि, प्रदीप सिंह, अमित जायसवाल ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनिल हरलालका, विजय केडिया, धर्मेन्द्र सिंह, अजय गुप्ता, धीरज साहू, महेश सेठ, शिवम जायसवाल सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश साहू ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!