जौनपुर में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा इकाई गठित
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा इकाई के जिला एवं नगर अध्यक्ष के नामों की औपचारिक घोषणा नगर के सुतहट्टी बाजार स्थित एक प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम में की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने की। इस दौरान मंच पर जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू ‘जैकी’, नगर महामंत्री दिलीप जायसवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने धीरज गुप्ता को जिला युवा इकाई का अध्यक्ष और अमित जायसवाल को नगर युवा इकाई का अध्यक्ष घोषित किया। घोषणा होते ही पूरे कार्यक्रम स्थल पर बधाइयों की धूम मच गई। जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
नवचयनित जिला युवा अध्यक्ष धीरज गुप्ता और नगर युवा अध्यक्ष अमित जायसवाल ने कहा कि संगठन द्वारा जो विश्वास और दायित्व उन्हें सौंपा गया है, वे उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और ऊर्जा के साथ निभाएंगे। दोनों ने कहा कि नई सोच और समर्पण के साथ संगठन को और अधिक मजबूती देने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन योगेश साहू ने किया। अंत में जिला महामंत्री आशीष चौरसिया ने सभी आगंतुकों व व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —
रवि अग्रहरि, सर्वेश जायसवाल, अजीत सोनकर, मीडिया प्रभारी संतोष अग्रहरि, अभिताश गुप्ता, विजय केडिया, सुरेंद्र मौर्य, धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, अजय गुप्ता, अभिषेक बैंकर, संजय जायसवाल, मनोज विश्वकर्मा, पंकज यादव त्यागी, सलमान हसन खां, मोहम्मद दानिश, सादिक सिद्दीकी, अनिल हरलालका, विपुल सिंह, मोहम्मद सिराज, बिस्मिल्लाह, प्यारे लाल मौर्य, एजाज अहमद, सुशील विश्वकर्मा, अशोक मौर्य, दीपक केडिया, महेश साहू, विनय साहू, विक्रम लखमानी, शिवम जायसवाल, राजेंद्र स्वर्णकार, आशीष गुप्ता, रूप नारायण माली, संतोष साहू, मंगेश गुप्ता, शिव कुमार, श्याम सोन्थालिया, जगमेंद्र निषाद, शिवशंकर साहू, महेंद्र वर्मा, ध्रुव जायसवाल, संदीप श्रीवास्तव, आयुष जायसवाल, संतोष गुप्ता, शनि साहू, घनश्याम गुप्ता, रितेश साहू, राजू जायसवाल सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
