screenshot

फूड लाइसेंस कैम्प में उमड़ा व्यापारियों का उत्साह, 238 नए पंजीकरण

Bharat Ka News

 फूड लाइसेंस कैम्प में उमड़ा व्यापारियों का उत्साह, 238 नए पंजीकरण



जागरूकता कार्यक्रम में लाइसेंस व स्वच्छता पर दिया गया विशेष जोर

जौनपुर:भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जौनपुर के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अध्यक्षता में नगर के कोतवाली चौराहे पर फूड लाइसेंस कैम्प एवं व्यापारी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहयोग से नगर युवा इकाई द्वारा संपन्न हुआ, जिसका शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने किया।

कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल रावत, अंजू यादव और अपराजिता तिवारी की उपस्थिति में कैम्प के माध्यम से 238 नए रजिस्ट्रेशन एवं 44 नवीनीकरण के आवेदन प्राप्त हुए। नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने व्यापार मंडल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से व्यापारियों को काफी सुविधा मिलती है और यह व्यापारी हित में सराहनीय पहल है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने व्यापारियों को जागरूक करते हुए बताया कि खाद्य व्यवसाय से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। उन्होंने साफ-सफाई और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही बताया गया कि नए नियमों के तहत रजिस्ट्रेशन की सीमा 12 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़ कर दी गई है।

जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करना है और इसी क्रम में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। अन्य पदाधिकारियों ने भी व्यापारियों से संगठन से जुड़ने और नियमों का पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों ने इस पहल की सराहना की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!