screenshot

जौनपुर में भूसा दान अभियान को मिला जनसमर्थन

Bharat Ka News

 जौनपुर में भूसा दान अभियान को मिला जनसमर्थन


प्रभारी मंत्री ने गौसेवा हेतु लोगों से जुड़ने की किया अपील 




जौनपुर


 शासन के निर्देश के क्रम में जनपद जौनपुर में संचालित भूसा दान अभियान को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा की उपस्थिति में भूसा दान कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा, अन्य जनप्रतिनिधि तथा जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विकासखंड बक्सा के ग्राम दिलशादपुर की ग्राम प्रधान जाह्नवी सिंह के सौजन्य से उनके पिता रतन कुमार सिंह द्वारा मोइनुद्दीनपुर गौशाला में लगभग 20 क्विंटल भूसा दान किया गया। इस सराहनीय योगदान की सभी उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की। प्रभारी मंत्री ने दानदाताओं को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया और कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

प्रभारी मंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग भूसा दान के इस महादान अभियान से जुड़ें और गौवंश की सेवा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही इस अभियान को और अधिक सफल बनाया जा सकता है।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अब तक भूसा दान अभियान के माध्यम से लगभग 9674 क्विंटल भूसा संग्रहित किया जा चुका है। उन्होंने नागरिकों से आगे भी इसी तरह सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, डॉ. अजय सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!