screenshot

भक्तों ने भगवान जगन्नाथ जी, बलभद्र जी एवं सुभद्रा जी को कराया स्नान

Bharat Ka News

 भक्तों ने भगवान जगन्नाथ जी, बलभद्र जी एवं सुभद्रा जी को कराया स्नान

गोमती नदी के हनुमान घाट से जल लेकर नंगे पाव मन्दिर पहुंचे भक्तगण

जौनपुर। विगत वर्षों की भांति सोमवार को प्रातः 7 बजे नगर के हनुमान घाट से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल कलश यात्रा का शुभारम्भ हुआ। यह आयोजन रथ यात्रा महोत्सव समिति के तत्वावधान में हुआ जहां हजारों श्रद्धालुजनों ने नंगे पांव गोमती नदी के तट पर स्थित हनुमान घाट से चहारसू चौराहा, शाही किला, मानिक चौक होते हुये श्री जगन्नाथ धाम रासमण्डल पहुंचकर आचार्य डॉ. रजनीकान्त द्विवेदी के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं श्री सुभद्रा जी को स्नान कराया। उक्त अवसर पर श्रीश यात्रा समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह, अनिल अस्थाना, सीए संजय गुप्ता, नीलिमा गुप्ता, संध्या सेठ, राजेश सेठ, संतोष गुप्ता, दयाशंकर निगम, डा. राजेश तिवारी, विनय बरौतिया, मनोज गुप्ता, संतोष मिश्रा, दिनेश सेठ, सुशीला सिंह, नीरज श्रीवास्तव, जग्गू सेठ, भरत कपूर, सभासद नन्द लाल यादव, सभासद बसन्त प्रजापति, अरुण शर्मा, निशाकान्त द्विवेदी, आशुतोष मिश्रा, रवि शर्मा, माली समाज के रविकांत श्रीमाली, सेवा भारती के गणेश साहू, भृगुनाथ पाठक, दिलीप जी सहित तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
स्नान के उपरान्त भगवान के विग्रह का षोडशोंपचार पूजन मंदिर के मुख्य अर्चक दिनेश चंद्र  ने कराया। मंदिर समिति के महामंत्री शिवशंकर साहू नले भक्तों में प्रसाद वितरण किया। रथ यात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह, मुख्य ट्रस्टी संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!