screenshot

अखिलेश यादव ने दो पीड़ित परिवारों को दी ₹1-1 लाख की आर्थिक सहायता, सपा ने हर सुख-दुख में साथ रहने का दिया भरोसा

Bharat Ka News

 अखिलेश यादव ने दो पीड़ित परिवारों को दी ₹1-1 लाख की आर्थिक सहायता, सपा ने हर सुख-दुख में साथ रहने का दिया भरोसा




जौनपुर।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद जौनपुर के दो पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। सहायता राशि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य द्वारा परिजनों को सौंपी गई।
जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोसाईपुर निवासी एवं समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय प्रेमचंद यादव की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी निशा देवी को एक लाख रुपये का चेक प्रदान करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर कठिन परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और आगे भी हर संभव सहयोग करती रहेगी।
इसी क्रम में केराकत नगर पंचायत निवासी स्वर्गीय डॉ. समीर हाशमी, जिनकी चीनी मांझे की चपेट में आने से दुखद मृत्यु हो गई थी, उनके पिता मुकीम अहमद को भी अखिलेश यादव की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान नेताओं ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उनके हर सुख-दुख में सहभागी है।
जफराबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, जिला महासचिव आरिफ हबीब, राजेंद्र यादव 'टाइगर', आलोक त्रिपाठी, रत्नाकर चौबे, दिनेश फौजी, नंदलाल यादव, राकेश अहीर, राहुल त्रिपाठी, डॉ. सरफराज खान, गुलाब यादव रीठी, संदीप यादव, गौरव यादव, जमाल हाशमी, दीपक विश्वकर्मा, रामाशंकर चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं केराकत में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, क्षेत्रीय सांसद प्रिया सरोज, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, जिला महासचिव आरिफ हबीब, जिला उपाध्यक्ष सुरेश यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला रमेश, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश अहीर, जिला सचिव गुलाब यादव रीठी, दीपक विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष आज़ाद कुरैशी, रामाशंकर चौहान, राजकुमार सरोज, प्रदीप पाल एडवोकेट सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस संबंध में जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव आरिफ हबीब द्वारा दी गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!