screenshot

क्रिएटर एण्ड टैलेंट अवार्ड सेरेमनी—2026 का हुआ भव्य आयोजन

Bharat Ka News

 



क्रिएटर एण्ड टैलेंट अवार्ड सेरेमनी—2026 का हुआ भव्य आयोजन

फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट जारा इवेंट के कार्यक्रम में जुटीं तमाम हस्तियां
बच्ची मानवी जायसवाल सहित कई प्रतिभावान किये गये सम्मानित
जौनपुर। नगर के एक होटल में फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट जारा इवेंट द्वारा क्रिएटर एण्ड टैलेंट अवार्ड सेरेमनी का आयोजन पहली बार जौनपुर में हुआ जहां मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं समाज में अच्छे कंटेंट बनाकर समाज को जागरूक करने में अपनी भूमिका निभाने वाले सोशल मीडिया प्रतिभाशाली युवाओं सहितज विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने वालों का सम्मान हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसके बाद अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह एवं बुकें से आयोजक मिनाज शेख ने किया। सम्मानित छात्र—छात्राओं सहित प्रतिभावान मानवी जायसवाल, शिवानी पाण्डेय, अश्विन पाण्डेय, ताइक्वांडो कूंग फू खिलाड़ी, अभिषेक अग्रहरी स्टेट चैम्पियन शूटिंग, जूरियत जेहरा 93% डीआर रिजवी लर्नर्स अकैडमी, जिज्ञासा यादव 95% जनक कुमारी इंटर कॉलेज के अलावा 5 दर्जन से अधिक बच्चों का सम्मान हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत में देश भक्ति गीत गाकर निर्भय मिश्रा और मोहित ने समा बांधा जिसके बाद मुख्य अतिथि ने कहा कि आज समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए आप सभी का योगदान बेहद जरूरी है। जो विद्यार्थी आज टॉपर  हैं, वह आगे चलकर देश की विभिन्न क्षेत्र में अपनी सेवाओं के जरिए देश को आगे बढ़ायेंगे तो वहीं सोशल मीडिया के जरिये हमारे क्रिएटर व इनफ्लुएंसर लोगों को जागरूक करने का भी काम करेंगे। हमें उनको सही मार्गदर्शन देने की जरूरत है। अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह मोबाइल यदि अपने बच्चों को देते हैं तो उन पर कड़ी निगरानी रखें जिससे वह किसी गलत संगत में न पड़ सकें।
विशिष्ट अतिथि ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों का मॉनिटरिंग करते रहें और मोबाइल का इस्तेमाल बच्चे उतना ही करें जितना की जरूरत हो। मेधावी बच्चों पढ़ लिखकर अपने सपनों को साकार करें। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया तो आयोजक मिनाज शेख ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी निखिलेश सिंह, डा. जंग बहादुर सिंह, राहुल शेख, सद्दाम प्रधान, राणा सिंह, साजन शर्मा, लायंस क्लब गोमती के अध्यक्ष कमर हसनैन दीपू, शालिनी सिंह, आदित्य सत्यम, शादाब एमएसडी, काशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!