screenshot

धर्मापुर बाजार में लायंस क्लब क्षितिज ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Bharat Ka News

 धर्मापुर बाजार में लायंस क्लब क्षितिज ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

धर्मापुर, जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर के तत्वावधान में स्थानीय बाजार के सरैया मोड़ के निकट निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ जहां 250 से अधिक स्थानीय नागरिकों ने लाभ उठाया जिनकी निःशुल्क ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर तथा समग्र स्वास्थ्य जांच की गई। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह के नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराया गया। उन्होंने कहा, “समाजसेवा ही लायंस क्लब का मूल उद्देश्य है। हम भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करते रहेंगे, ताकि आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंच सकें।”

संस्थाध्यक्ष कौशल त्रिपाठी ने बताया कि क्लब की ओर से ऐसी सेवा गतिविधियां लगातार संचालित की जायेंगी। विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर स्थानीय नागरिकों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। कार्यक्रम में सचिव हाफिज शाह ने सभी लाभार्थियों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष डॉ. चंदन नाथ गुप्ता (विद्या स्किन क्लीनिक) ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करते हुये उपस्थित लोगों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर को सफल बनाने में दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह, विष्णु सहाय, जयकिशन साहू, अतुल सिंह, धर्मेंद्र सेठ, अजीत सोनकर, सुनील कन्नौजिया आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!