screenshot

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जौनपुर में सपा का धरना, छात्रों पर लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग

Bharat Ka News

 अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जौनपुर में सपा का धरना, छात्रों पर लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग







जौनपुर।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी जौनपुर इकाई ने जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। धरना में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि छात्र हितों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंच रहे अखिलेश यादव की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और मारपीट की न्यायिक जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
धरना स्थल से सपा नेताओं ने अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई, छात्रों पर कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई।
जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि जब तक पार्टी की मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगी। धरना-प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!