screenshot

सहजन भण्डारा दिवस पर वन विभाग ने वितरित किये पौधे

Bharat Ka News

 सहजन भण्डारा दिवस पर वन विभाग ने वितरित किये पौधे

रामनगर, जौनपुर। सहजन भंडारा दिवस पर मंगलवार को स्थानीय विकास खंड परिसर में वन विभाग की ओर से पौध वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर अमित कुमार तथा वन रक्षक कमला शंकर पाण्डेय, अमित सिंह और हिमांशु ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सहजन के पौधे वितरित किये। साथ ही इसके औषधीय, पोषण एवं आर्थिक महत्व की विस्तृत जानकारी दिया।

डिप्टी रेंजर अमित कुमार ने बताया कि सहजन (मोरिंगा) पोषण से भरपूर पौधा है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने, रक्त को शुद्ध करने तथा त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। सहजन की खेती किसानों के लिए आय का अच्छा स्रोत भी बन सकती है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कम से कम एक सहजन का पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की गई। इस दौरान वन विभाग की ओर से "सहजन लगाएं, पोषण पाएं", "हर आंगनवाड़ी सहजन", "आइए सहजन को अपनाएं, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य बनाएं" तथा "हर घर सहजन" का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर सीडीपीओ इंदु यादव, सुपरवाइजर दिव्या सिंह, बड़े बाबू शिव कुमार सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन को पौधारोपण, पोषण सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!