screenshot

संगत जी मंदिर में इस्कान सत्संग का हुआ शुभारम्भ

Bharat Ka News

 संगत जी मंदिर में इस्कान सत्संग का हुआ शुभारम्भ

शाहगंज, जौनपुर। संगत जी मंदिर में इस्कॉन (इण्टरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) द्वारा आयोजित भव्य सत्संग कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम अनिल मोदनवाल प्रभु जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के नाम-संकीर्तन, मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भजन-कीर्तन में सहभागिता करते हुये आध्यात्मिक प्रवचनों का श्रवण किया।

सत्संग में नवीन मोदनवाल प्रभु जी, राधा श्याम सुंदर दास प्रभु जी, गोपिका रमन दास प्रभु जी, तमाल कृष्ण दास प्रभु जी, जेपी प्रभु जी ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश तथा मानव जीवन में सत्संग के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि नियमित सत्संग से मन को शांति, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन को सही दिशा प्राप्त होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धर्म, सेवा, सदाचार एवं प्रभु भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने हरे कृष्ण महामंत्र का सामूहिक संकीर्तन किया जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु प्रभु भक्ति में लीन रहे। अन्त में सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह सत्संग कार्यक्रम आगामी दिनों तक नियमित रूप से आयोजित किया जायेगा। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक आयोजन में सहभागिता करने की अपील किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!