screenshot

जीवन लम्बा नहीं, बल्कि सार्थक होना चाहिये: विद्यासागर सोनकर

Bharat Ka News

 जीवन लम्बा नहीं, बल्कि सार्थक होना चाहिये: विद्यासागर सोनकर

युवा समाजसेवी प्रदीप निषाद के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे पूर्व सांसद

भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा नेताओं सहित तमाम लोगों ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। जीवन इस बात से नहीं मापा जाता कि वह कितना लम्बा था, बल्कि इस बात से मापा जाता है कि वह कितना सार्थक था। हमारे बीच से गये युवा समाजसेवी प्रदीप निषाद ने अपनी छोटी सी उम्र में समाज को जो दिया, वह सदियों तक याद रखा जायेगा। उनका अचानक एवं असमय चला जाना समाज के लिये अपूरणीय क्षति है। आज का दिन सिर्फ शोक मनाने का नहीं, बल्कि उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का है। उनकी आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके दिखाये सेवा के मार्ग पर चलें। उक्त बातें युवा समाजसेवी प्रदीप निषाद के निधनोपरान्त गुरूवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कही।
नगर के शेखपुर में स्थित श्री निषाद के आवास पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सोनकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया। साथ ही उनके पिता तिलकधारी निषाद 'तिलकू' वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सहित परिजनों को सांत्वना देते हुये ढांढस बंधाया। इसी क्रम में उपस्थित तमाम लोगों ने पुष्प अर्पित करके प्रदीप निषाद को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह, प्रधानाचार्य राकेश सिंह, सपा नेता राजकुमार निषाद, संजय कुमार, पूर्व प्रधान केवलधारी निषाद, अमरीश निषाद ठेकेदार, पवनेश, अंकित, राज, अमन निषाद के अलावा भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा नेताओं सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत पुष्पेन्द्र निषाद एडवोकेट ने किया। अन्त में मृतक प्रदीप जी के बड़े भाई राजकुमार निषाद एडवोकेट उपाध्यक्ष कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!