भूमि विवाद में थाने जा रहे युवक की हुई पिटाई, प्राथमिकी दर्ज
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के करमदासपुर गांव निवासी महेंद्र यादव को भूमि विवाद को लेकर थाने पर जाते समय रोककर पीट दिया गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के महेन्द्र यादव (30) पुत्र केदार यादव ने बुधवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि दखान गांव निवासी सीपू कुमार से भूमि की रजिस्ट्री कराई थी। आरोप है कि जब पीड़ित दरवाजे लगाने का कार्य करा रहा था तो सीपू की पत्नी रेनू ने उन्हें मना करना शुरू कर दिया। मंगलवार की दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे जब महेंद्र यादव थाने पर शिकायत करने जा रहा था तभी रास्ते में नयनसण्ड गांव स्थित एक दुकान के पास महिला रेनू ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि महिला ने गाली-गलौच करते हुए महेंद्र को डण्डे से मारा—पीटा। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रेनू देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।बारिश ने छीना आशियाना, कच्चा मकान गिरा तो चपेट में आया पक्का घर, गृहस्थी मलबे में दबा
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में गुरुवार को हुई भारी बारिश ने आशापुर सिरौली गांव में एक परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया। दोपहर करीब 3 बजे बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। कच्चे मकान के मलबे की चपेट में आने से सुधाकर फूलचन्द शर्मा का पक्का मकान भी धराशायी हो गया। मकान गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आस—पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि मकान गिरने से परिवार की पूरी गृहस्थी बर्बाद हो गई। पीड़ित परिवार के मुताबिक मकान के मलबे में अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई सहित घरेलू उपयोग का अन्य जरूरी सामान दब गया। बारिश के कारण मलबे में दबा सामान भी खराब हो गया। परिवार के सामने अब रहने के लिए सुरक्षित स्थान की समस्या खड़ी हो गई है।
.jpg)