screenshot

युवा जोश से भरी कांग्रेस — जौनपुर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान, विकेश उपाध्याय बने युवाओं की आवाज़"

Bharat Ka News




युवा जोश से भरी कांग्रेस — जौनपुर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान, विकेश उपाध्याय बने युवाओं की आवाज़"

जौनपुर:
शहर में कांग्रेस नेता सुरेन्द्र वीर विक्रम सिंह के निवास पर कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विकेश उपाध्याय ने शिवेन्द्र सिंह गौरव, संजय माली, अभिषेक मिश्रा और अशोक कुमार सैनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।समारोह में सबसे अधिक ध्यान आकर्षित किया युवा कांग्रेस के जोशीले नेता विकेश उपाध्याय ने, जिन्होंने कहा —“हमारा लक्ष्य है कि संगठन को गाँव-गाँव तक मजबूत करें और जनता की आवाज़ बनें। कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करती रही है।”कांग्रेस नेता सुरेन्द्र वीर विक्रम सिंह ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा —

“कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं, और युवाओं से ही पार्टी का भविष्य सुरक्षित है।”

वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि कांग्रेस में नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ संगठन को पुनः सशक्त किया जाएगा।
इस दौरान विकेश उपाध्याय ने स्पष्ट संदेश दिया —“संघर्ष की राह ही कांग्रेस की पहचान है, और यही जोश बदलाव की नींव रखेगा।”

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!