द्वार पूजा के समय मासूम गायब, शव झुरमुट में मिला, दुराचार की आशंका
एसएसपी, डीएम, एसडीएम, सीओ सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचेसिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आयी साढ़े 4 वर्षीय मासूम रविवार की रात को अचानक से द्वार पूजा के समय लापता हो गयी। मासूम के लापता होने की जानकारी होने पर उसकी माँ उसे ढूढ़ने लगी। उसके बाद अन्य लोग भी खोजबीन करने लगे परन्तु रात में उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों के साथ खोजबीन शुरू किया। मासूम का शव सई नदी के किनारे धनेजा घाट के पास सरपत के झुरमुट में मिला।
बताया गया कि धनेजा गांव निवासी बाबूराम निषाद की पुत्री खूशबू की शादी रविवार को थी। शादी समारोह में जफराबाद कस्बे के काजी अहमदनूर (नाव घाट) निवासी पिंकी निषाद पत्नी सत्तन निषाद अपनी 4 वर्षीया बेटी लक्ष्मी उर्फ लाडो के साथ आयी थी। पिंकी वहां अपने मौसी के घर आयी थी। बारात आने के बाद द्वार पूजा का कार्यक्रम हो रहा था। खुटहन के पिलकिछा से बारात आ आयी थी। साढ़े 10 बजे द्वार पूजा के समय ही अन्य रश्में भी चल रही थीं। लाडो भी बारात में खेल रही थी। माता पिंकी भी रश्मों में शामिल हो रही थी। अचानक द्वार पूजा खत्म होने के बाद लाडो दिखायी नहीं दे रही थी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शूरू कर दी परन्तु कहीं नहीं मिली।
परिजन एक तरफ बारातियों के स्वागत व खाने पीने की व्यवस्था में लगे थे तो कुछ लोग लाडो को ढूढ़ रहे थे लेकिन रात में उसका पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना दी गयी तो पुलिस की खोजबीन शुरू हुई कि उसी समय उक्त स्थान पर लक्ष्मी का शव मिलने से क्षेत्र से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। माता पिंकी निषाद और सत्तन निषाद अपनी बेटी के साथ किसी दुराचार के बाद हत्या की आशंका जाहिर कर रहे है। हालांकि पुलिस हर एंगल से घटना की छानबीन कर रही है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)