बीएसए समीर का औचक निरीक्षण, कई विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित, कार्रवाई के निर्देश
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने सोमवार को जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित मिले, जिनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल सटवा, विकास क्षेत्र मुंगराबादशाहपुर में सुबह करीब 10:30 बजे किए गए निरीक्षण में तीन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा विकास क्षेत्र मड़ियाहूं के प्राथमिक विद्यालय परशूपुर का भी निरीक्षण किया गया, जहां अध्यापक उपस्थित मिले। वहीं पीएम श्री विद्यालय कुरनी में एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए समीर ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य में लापरवाही या बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
