screenshot

भगवान जगन्नाथ जी को अर्पित किया गया कढ़ी—भात का भोग

Bharat Ka News

 भगवान जगन्नाथ जी को अर्पित किया गया कढ़ी—भात का भोग

सुबह से शाम तक मन्दिर में दर्शन—पूजन के लिये लगा तांता

प्रसाद वितरण के साथ 4 दिवसीय रथोत्सव का हुआ समापन
जौनपुर। भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के समापन पर रविवार को सुबह प्रभु जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र व बहन देवी सुभद्रा का षोडषोपचार पूजन आचार्य डा. रजनीकांत द्विवेदी ने सम्पन्न कराया। मुख्य यजमान हरदेव सिंह, नीलम सिंह, रोहन सिंह, तुषित गुप्ता रहे। आरती—पूजन के बाद प्रभु जी को कढ़ी, भात, मौसमी सब्जी, मालपुआ एवं शाही खीर का भोग लगाया गया। इसके बाद भक्तों ने भगवान के विग्रह की आरती उतारी।
तत्पश्चात विशाल कढ़ी-भात भंडारे का शुभारम्भ मुख्य अर्चक दिनेश चंद्र द्विवेदी ने किया। रथयात्रा समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह, महामंत्री शिवशंकर साहू, राजेश गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, सभासद नन्द लाल यादव, महेश जायसवाल, संतोष गुप्ता, दयाशंकर निगम, राजेश जावा, सभासद बसंत प्रजापति, आशीष यादव, मनोज मिश्रा, राजन, शैलेंद्र मिश्रा, स्वयं यादव, प्रशांत मौर्या, संतोष साहू, जगदीश सेठ, सीए संजय गुप्ता, आशुतोष मिश्र, पूर्व अध्यक्ष अनिल अस्थाना, सरिता मिंगलानी, नीलिमा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, युवराज मिश्रा, शुधांशु मिश्रा, केतन, गणेश अस्थाना समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को कढ़ी भात भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया।
इसी के साथ 4 दिवसीय रथयात्रा महोत्सव का समापन हुआ। उक्त अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डा. क्षितिज शर्मा, श्याम मोहन अग्रवाल, डा. एमएम वर्मा, निशाकान्त द्विवेदी, आशीष गुप्त, रवीन्द्र अग्रहरि, प्रदीप सिंह, अतुल सिंह, गणेश साहू, मोहन गाढ़ा, डॉ. वीएस उपाध्याय, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव मंगल, मोती लाल यादव, संतोष सिंह, डॉ. ब्रह्मेश शुक्ला, संतोष त्रिपाठी, व्यापारी नेता विवेक सिंह, जय कृष्ण साहू, दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह, विष्णु सहाय, विपिन अग्रवाल, डॉ. विकास रस्तोगी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस दौरान तमाम समाजसेवियों एवं सहयोगियों को आयोजन समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित भी किया गया। अन्त में जगन्नाथ मंदिर के ट्रस्टी सीए संजय गुप्ता ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!