screenshot

मानव जीवन के लिये पेड़-पौधे लगाना अत्यन्त आवश्यक: ज्ञान प्रकाश

Bharat Ka News

 मानव जीवन के लिये पेड़-पौधे लगाना अत्यन्त आवश्यक: ज्ञान प्रकाश

गोपीपुर के बसावनतारा राम जानकी मन्दिर परिसर में हुआ वृहद पौधरोपण

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड अंतर्गत ग्रामसभा गोपीपुर में प्रधान आरती अखिलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बसावंतरा राम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को वृहद पौधरोपण अभियान का आयोजन हुआ। लगभग 200 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना तथा ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कर प्रकृति को हरा-भरा बनाना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमरेश रतन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे, सन्त कुमार चौबे रहे। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अखिलेंद्र सिंह, रविंद्र बहादुर सिंह, वंशराज मौर्य, प्रधान सुनील निषाद, संतोष सिंह ने माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट करके मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
वहीं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" महाअभियान में सभी ग्रामवासियों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाए और उसका संरक्षण भी करे। जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण और संरक्षण करती है, उसी प्रकार लगाए गए पौधे की भी देखभाल करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे अत्यंत आवश्यक हैं। अधिक से अधिक वृक्ष लगाने से पर्यावरण संतुलित रहेगा और मनुष्य के साथ-साथ जीव-जंतुओं का जीवन भी सुरक्षित एवं स्वस्थ रहेगा।
इस दौरान श्री सिंह ने ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के हित में जो भी सहयोग उनके स्तर से संभव होगा, उसे वे सदैव उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। विशिष्ट अतिथि अमरेश रतन सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अधिकाधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा। कार्यक्रम का संचालन अमित सिंह ने किया।
इस अवसर पर महंत बजरंग दास त्यागी, सोमनाथ सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह, भोले सिंह, रमेश सिंह, धीरज सिंह, संतोष सिंह, शिव शंकर सिंह, विपिन सिंह, शिवा सिंह, अजय सिंह, सोनू सिंह, बिनकर सिंह, उग्रसेन सिंह, मनोज सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!