screenshot

बीएसए ने स्कूल चलो रैली के दौरान पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Bharat Ka News

 बीएसए ने स्कूल चलो रैली के दौरान पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जौनपुर। शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है। हम सभी का दायित्व है कि कोई भी बच्चा विद्यालय में नामांकन से वंचित न रहे। यह बातें बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने गुरुवार को सिरकोनी क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर में आयोजित स्कूल चलो अभियान रैली एवं पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कही।

उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए प्रधानाध्यापक सहित समस्त शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा किया। साथ ही कहा कि सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे अभिभावकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने की अपील किया।
विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अमरेश सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे का नियमित रूप से विद्यालय पहुंचना आवश्यक है। इसके लिए अभिभावकों की जागरूकता और सहयोग बेहद जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये ब्लाक प्रमुख बंशराज सिंह ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अन्तर्गत "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष सिंह, लाल साहब यादव, रविचन्द्र यादव, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, शिवेन्द्र सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, डा. भारती सिंह, राम मिलन, रेनू सिंह, अनिल मौर्य, श्वेता पाल, ऋतु गौड़, आकांक्षा मौर्य, शालू निषाद, खुशबू मौर्य, शक्ति सिंह, अभिषेक सिंह सहित तमाम शिक्षक आदि उपस्थित रहे। अन्त में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने समस्त अतिथियों सहित उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
004

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!