screenshot

स्कूल चलो अभियान में शिक्षकों ने निकाली जागरूकता रैली

Bharat Ka News

 स्कूल चलो अभियान में शिक्षकों ने निकाली जागरूकता रैली

सुइथाकला, जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सुइथाकला से स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता एवं मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली को ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने ब्लाक मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली ब्लॉक मुख्यालय से सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार तक निकाली गयी।

खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह स्वयं मोटरसाइलि चलाकर रैली में शामिल हुये जिन्होंने शिक्षकों के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते हुये अभिभावकों से अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने शिक्षा जागरूकता से जुड़े नारे लगाए तथा ग्रामीणों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्याह्न भोजन, यूनिफॉर्म सहित सरकार की विभिन्न छात्र हितकारी योजनाओं की जानकारी दिया। साथ ही विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने स्थानीय प्रबुद्धजन से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। रैली में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सतीश सिंह, टीएससीटी के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, शिक्षक संघ के जिला मंत्री दुष्यंत मिश्रा, पारसनाथ यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सुधाकर सिंह, डॉ. रंजय सिंह, सरोज सिंह, ब्लॉक मंत्री डॉ. निशिकांत यादव, उमेश चंद्र यादव सहित सभी एआरपी, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!