screenshot

बिजली कटौती से भड़के किसान, रामपुर पावर हाउस पर सैकड़ों लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन

Bharat Ka News

 बिजली कटौती से भड़के किसान, रामपुर पावर हाउस पर सैकड़ों लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन

रामपुर, जौनपुर लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से नाराज किसानों का गुस्सा गुरुवार को स्थानीय पावर हाउस पर फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में किसान पावर हाउस पहुंच गये जो धरना-प्रदर्शन करके बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग किये। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि इस समय धान की रोपाई का कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। यदि समय पर पर्याप्त बिजली नहीं मिलेगी तो खेतों की सिंचाई कैसे होगी और रोपाई का काम प्रभावित हो जायेगा।किसानों ने आरोप लगाया कि 24 घण्टे में मुश्किल से 4 घण्टे ही बिजली मिल रही है, वह भी लो वोल्टेज के साथ। कम वोल्टेज होने के कारण ट्यूबवेल और पानी की मोटर नहीं चल पा रही हैं जिससे खेती का कार्य ठप होने की स्थिति में पहुंच गया है। प्रदर्शनकारी किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गयी तो आन्दोलन को और तेज किया जायेगा। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग किया। सभी किसान जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बिजली विभाग मुर्दाबाद, बिजली विभाग हाय—हाय के नारे लगाये जा रहे हैं लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी उनकी आवाज सुनने के लिये समाचार लिखे जाने तक तैयार नहीं दिखा। उक्त अवसर पर संतोष सिंह ग्रामसभा असावा, अखिलेश यादव जीतापुर, दिवाकर तिवारी, संतोष सिंह, रमेश यादव गोरापट्टी, अनिल सिंह सहादतपुर, नवीन सरोज वाजिदपुर, संतोष शर्मा पंचवल, प्रवीण तिवारी असावा सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

002

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!