screenshot

डीएम ने ग्राम पंचायत सैयूर का किया निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया जायजा

Bharat Ka News

 डीएम ने ग्राम पंचायत सैयूर का किया निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया जायजा

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन एल. ने सम्पूर्ण समाधान दिवस की कार्यवाही सम्पन्न होने के उपरान्त विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत सैयूर का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनोपयोगी परिसंपत्तियों का गहन अवलोकन किया गया। उन्होंने अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुये परिसर स्थित अमृत वाटिका में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने जल संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण पर बल दिया।

इसके उपरान्त अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं संचालन का जायजा लिया। तत्पश्चात रूरल रिसोर्स सेंटर (आरआरसी सेंटर) का निरीक्षण करते हुये डीपीआरओ को क्रियाशील करने तथा केंद्र के संचालन एवं उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की गई। इसके बाद सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं रख—रखाव संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
इसके पश्चात पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया जहां कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों का संधारण, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, फर्नीचर सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया गया। पंचायत भवन में समस्त व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित एवं संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत में निर्मित सभी सार्वजनिक परिसंपत्तियों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पहुँचाया जाय। ग्राम पंचायत में स्वच्छता, हरियाली एवं जनसुविधाओं को बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह, उपजिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ), खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!