screenshot

समाजसेवी अवनीन्द्र तिवारी को मातृशोक

Bharat Ka News

 समाजसेवी अवनीन्द्र तिवारी को मातृशोक

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ने जताया शोक

जौनपुर। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट ने शनिवार को कैम्प कार्यालय पर शोकसभा किया जहां समाजसेवी/उद्घोषक अवनीन्द्र तिवारी की माता शान्ति देवी के निधन पर दुख जताया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। शोकसभा की अध्यक्षता अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल एवं संचालन वैभव वर्मा ने किया। इस अवसर पर संरक्षक रामजी जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव नैपाली, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद बबलू, अंकित जायसवाल, संतोष यादव, अजय पाण्डेय, अमन अग्रहरि, राहुल प्रजापति, शुभांशू जायसवाल सहित तमाम संरक्षक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!