screenshot

जौनपुर के शिव कुमार का क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी पद पर हुआ चयन

Bharat Ka News

 जौनपुर के शिव कुमार का क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी पद पर हुआ चयन

परिवार में छायी खुशी, नात—रिश्तेदारों ने दी बधाई

धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम मोहिद्दीनपुर निवासी राम मूरत यादव के पौत्र और सुदामा देवी—राजेन्द्र प्रसाद यादव के पुत्र शिव कुमार यादव का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी संस्कृति विभाग के पद पर चयन हुआ है। उल्लेखनीय है कि इस भर्ती में मात्र एक पद पर सफलता प्राप्त करके उन्होंने परिवार सहित पूरे जौनपुर का गौरव बढ़ाया है। ज्ञात हो कि शिव कुमार ने स्नातक एवं परास्नातक की शिक्षा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से प्राप्त किया। वर्तमान में गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के इतिहास विभाग में कार्यरत प्रोफेसर घनश्याम दुबे के निर्देशन में वह "महात्मा गाॅंधी का असहयोग आन्दोलन एवं उसका विस्तार (1920–1950)" विषय पर शोध कार्य कर रहे हैं।
शोधार्थी अश्वनी तिवारी ने बताया कि इसके पहले शिव कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस, इसरो बेंगलुरू में हिन्दी टाइपिस्ट तथा उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग लखनऊ में सहायक अभिलेखाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि भी शिक्षा एवं उपलब्धियों से समृद्ध रही है। उनके बड़े भाई राजकुमार यादव अपने छोटे भाई को पढाने के लिये अपनी पढाई छोड़कर व्यवसाय कर रहे हैं। बड़ी बहन रंजू यादव ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से संस्कृत विषय में स्नातक तथा जेएनयू नई दिल्ली से परास्नातक की उपाधि प्राप्त किया है। वर्तमान में महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय मोतीहारी बिहार से पी-एच.डी. कर रही हैं। वहीं छोटी बहन करिश्मा यादव ने भी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से परास्नातक की शिक्षा प्राप्त किया है। शिव कुमार की धर्मपत्नी पूनम यादव सीतापुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग से पीएचडी कर रही हैं। शिव कुमार की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्हें बधाई दिया। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!