screenshot

मां शीतला चौकियां धाम एक्सप्रेस को लेकर सौंपा गया पत्रक

Bharat Ka News

 मां शीतला चौकियां धाम एक्सप्रेस को लेकर सौंपा गया पत्रक

जौनपुर। रेलवे स्टेशन भण्डारी के प्लेटफार्म नम्बर 1 पर राम निवास यादव सीएमआई को पत्रक सौंपा गया। शीतला चौकिया धाम के आशीष माली एक्टर ने कहा कि मारवाड़ी एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, अररिया एक्सप्रेस, आजमगढ़ एक्सप्रेस आदि ट्रेन बनकर चल रही हैं। आखिर जौनपुर से ट्रेन बनकर क्यों नहीं चल रही है। यह हम लोगों का दुर्भाग्य है। राम निवास यादव जी को पत्रक सौंपते हुये कहा कि किसी के परिवार एवं रिश्तेदार यदि जौनपुर जंक्शन पर उतर रहे हैं तो आगे मां शीतला चौकिया महारानी का फोटो लगा हो और दूरी लिखा हो कि कितनी दूरी पर चौकियां हम है। उन्होंने कहा कि 15 दिन के अन्दर यह काम पहले मैं कर दूंगा। मां शीतला चौकिया धाम एक्सप्रेस के नाम से जौनपुर जंक्शन से मुम्बई के लिये और जौनपुर जंक्शन से अमृतसर एवं पंजाब के लिये सीधे ट्रेन होगी। इस मौके पर व्यापारी नेता महेन्द्र प्रसाद सोनकर ने कहा कि 50-60 हजार की जनता जौनपुर जंक्शन से हर जगह के लिये ट्रेन पकड़ते हैं। यहां के लोगों में बहुत खुशी होगी जब यहां से मां शीतला धाम चौकिया के नाम से ट्रेन निकलेगी। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, सोमेश्वर केसरवानी, महेन्द्र सोनकर, राजमणि यादव, राधेरमण जायसवाल, राम आसरे मौर्य, छब्बू लाल सोनकर, संजय माली, पप्पू सोनकर, रामकुमार साहू, संतोष अग्रहरि, सुरेश सोनकर, संतोष अग्रहरि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!