screenshot

रोटरी क्लब जौनपुर का 62वां पदस्थापन समारोह सम्पन्न

Bharat Ka News

 रोटरी क्लब जौनपुर का 62वां पदस्थापन समारोह सम्पन्न

अध्यक्ष शिवांशु, सचिव संदीप सहित पूरी टीम ने ली शपथ

जौनपुर। रोटरी क्लब का 62वां पदस्थापन समारोह भव्यता से सम्पन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिये नयी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य, विशिष्ट अतिथि एवं जोनल सेक्रेटरी ने नवचयनित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व ग्रहण कराया जिन्हें सफल कार्यकाल के लिये शुभकामना भी दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के.के. श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर पवन सिंह तथा जोनल सेक्रेटरी श्याम वर्मा की उपस्थिति रही। अतिथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव एवं सचिव संदीप सेठ सहित पूरी टीम को शुभकामना देते हुये रोटरी के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि रोटरी सेवा, नेतृत्व और मानवीय मूल्यों का वैश्विक मंच है। साथ ही नई टीम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा युवा सशक्तिकरण के क्षेत्रों में प्रभावी एवं जनहितकारी परियोजनाओं के माध्यम से समाज की सेवा करने का आह्वान किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा कि उनका लक्ष्य रोटरी के आदर्श “Service Above Self” की भावना को आत्मसात करते हुए आधिकारिक सेवा परियोजनाओं को धरातल पर उतारना है। इस दौरान क्लब द्वारा उत्कृष्ट सेवा कार्यों में योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में 4 चांद लगा दिये।
अन्त में नवनिर्वाचित सचिव संदीप सेठ ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!