चौकियां मन्दिर के महंत ने भाजपा जिलाध्यक्ष संग मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात
योगी जी को माता रानी की प्रतिमा, प्रसाद एवं चुनरी से किया गया सम्मानितचौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां चौकियां धाम के महंत विवेकानन्द पंडा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके निज निवास 5 कालिदास मार्ग लखनऊ में भेंट किया जहां उनके साथ जौनपुर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति भी मौजूद रहे। जौनपुर आगमन के दौरान महंत विवेकानन्द ने मुख्यमंत्री आवास पर हुई वार्तालाप में बताया कि उन्होंने भरपूर समय देकर मां श्री शीतला माता धाम के इतिहास संस्कृति और आस्था, मान्यता के विषयों पर चर्चा किया। साथ ही मंदिर में चल रहे पर्यटन विभाग के विकास कार्य के सम्बन्ध में भी जानकारी किया। इस अपर महंत जी ने पूर्ण सहयोग और अच्छे काम की प्रशंसा करते हुये मुख्यमंत्री धन्यवाद देते हुये आभार जताया। मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म के प्रचार—प्रसार के लिये प्रोत्साहित किया। महंत जी ने माता रानी की चुनरी, धाम का प्रसाद और प्रतिमा भेंट करके मुख्यमंत्री जी को सम्मानित किया। साथ ही जौनपुर आगमन पर माता रानी का दर्शन करने के लिये आग्रह भी किया। इस पर मुख्यमंत्री ने निवेदन स्वीकार करते हुये शीघ्र ही जौनपुर आने की बात कही। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने पार्टी और आगामी चुनाव के सम्बन्ध में चर्चा यिका। जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री जी को भगवान श्रीराम की प्रतिमा और पुष्पगुच्छ भेंट किया। उक्त अवसर पर हर्षवर्धन सिंह एवं अभिषेक तिवारी भी मौजूद रहे।
003
.jpg)