screenshot

भारत विकास परिषद शौर्य का दायित्व ग्रहण समारोह 'कर्तव्य पथ' सम्पन्न

Bharat Ka News

भारत विकास परिषद शौर्य का दायित्व ग्रहण समारोह 'कर्तव्य पथ' सम्पन्न

मां भारती, विवेकानन्द जी एवं वन्देमातरम् के जयघोष गूंज उठा कार्यक्रम स्थल

जौनपुर। भारत विकास परिषद् शौर्य का दायित्व ग्रहण समारोह 'कर्तव्य पथ' मां भारती एवं स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर पुष्पार्पण एवं वन्देमातरम् गीत से प्रारम्भ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत बुकें और पटका देकर किया गया। सत्र 2025-26 के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष द्वारा अपना रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। सत्र 2026-27 के अध्यक्ष के पद का शपथ अवधेश गिरि, सचिव नित्यानन्द पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राहुल पाण्डेय को प्रान्तीय महासचिव डा. सचिन अग्रवाल ने दिलाया। वहीं नये सदस्यों को प्रान्तीय वित्त सचिव विवेक तिवारी ने शपथ दिलाया। सत्र 2026-27 के अध्यक्ष अवधेश गिरि ने अपने गतिविधि संयोजक सम्पर्क डा. आशुतोष सिंह, संस्कार अतुल जायसवाल, महिला सहभागिता मीनू श्रीवास्तव, सेवा पंकज सिंह, पर्यावरण राजीव श्रीवास्तव को दायित्व की शपथ दिलायी।
वहीं अवधेश गिरि ने आगामी कार्य सेवा, संस्कार, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने की मंशा जताई। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि डा. रामसूरत मौर्य एवं डा. शैली निगम ने परिषद की कार्य की सराहना करते हुये कार्यक्रम की थीम कर्तव्य पथ की सभी अतिथियों ने व्याख्यान दिया। प्रान्तीय महासचिव डा. अग्रवाल ने सभी नवचयनित दायित्वधारी को बधाई देते हुये कहा कि अपने दायित्व ग्रहण की थीम 'कर्तव्य पथ' पर चलकर शौर्य परिवार को और आगे ले जाने का कार्य पूरी टीम मिलकर करें। वहीं सभी अतिथियों ने सेवा कार्य, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य में पूरा सहयोग दिये जाने का आश्वासन दिया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रमेश श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, प्रियंका पाण्डेय, निशा गिरि, साधना जायसवाल, पिंकी पाण्डेय, अंशज शुक्ला, रूपम शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव, डा. आशुतोष, डा. राम नारायण सिंह, राहुल पाण्डेय, दयाशंकर निगम, मीनू श्रीवास्तव, नन्द किशोर, अश्वनी जायसवाल, उर्वशी सिंह, अजयनाथ जायसवाल, डा. दीपक विश्वकर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित पाण्डेय एवं नित्यानन्द पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में जिला सह समन्वयक नीरज श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!