screenshot

रेल मंत्रालय के अधिकारी से वार्तालाप में व्यापार मण्डल ने दिये महत्वपूर्ण सुझाव

Bharat Ka News

 रेल मंत्रालय के अधिकारी से वार्तालाप में व्यापार मण्डल ने दिये महत्वपूर्ण सुझाव

कहा— जौनपुर जंक्शन पर यार्ड वॉशिंग सेण्टर शेडिंग सुविधा प्रारम्भ किया जाय

जौनपुर। उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल सब्जी फल व्यापार समिति के पूर्व में रेल मंत्री और महाप्रबन्धक को दिये गये पत्रक को संज्ञान में लेते हुये रेलवे मंत्रालय के निर्देश पर उत्तर रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक राम निवास यादव के आमंत्रण पर व्यापार मण्डल के पदाधिकारी सहित व्यापारियों की बैठक हुई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने वाणिज्य निरीक्षक वाराणसी (CMI) को व्यापार मण्डल के निम्नलिखित मांगों और सुझाव रेल मंत्री के साथ उच्च अधिकारियों तक भेजने का आग्रह किया। सब्जी फल व्यापार समिति के महामंत्री/प्रदेश मंत्री महेन्द्र सोनकर ने जौनपुर जंक्शन पर रेलवे यार्ड, वॉशिंग सेण्टर एवं शेडिंग की सुविधा अभिलम्ब करने का आग्रह किया। साथ ही साईडिंग रैक लगने की सुविधा उपलब्ध हो, यह मांग भी रखी। जौनपुर से बड़े व्यवसायिक शहरों के लिये मां शीतला एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का सुझाव दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुगंधित तेल कुटीर उद्योग के जिलाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने अधिकारियों को बताया कि रेलवे विभाग की लापरवाही से चमेली सुगंधित तेल का उद्योग जौनपुर में समाप्त हो गया है। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल एवं सब्जी फल व्यापार समिति के अध्यक्ष राजमणि यादव ने कहा कि जौनपुर जंक्शन शहर इतना पुराना होने के बाद भी रेलवे विभाग द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। आस—पास के छोटे स्टेशनों पर जो सुविधाएं हैं, वह सुविधा जौनपुर जंक्शन पर उपलब्ध नहीं है। जंक्शन से भी बड़े शहरों के लिये ट्रेन चलाना चाहिये।
इस अवसर पर प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, जिला संरक्षक छब्बू लाल सोनकर, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, सुरेश सोनकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, नरसिंह अवतार जायसवाल, राम आसरे मौर्य, रत्ती लाल सोनकर, आशीष माली, पप्पू सोनकर, बाबा जी, विजय सोनकर, राकेश जायसवाल, यशवंत साहू, चंदन जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!