screenshot

सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

Bharat Ka News

 सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण


तमाम जानकारी लेते हुये मातहतों को दिया आवश्यक निर्देश
सुइथाकला, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गंगा राम ने रविवार को पूर्वाह्न स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी रजिस्टर, दवा वितरण रजिस्टर, स्टॉक बुक सहित विभिन्न अभिलेखों का गहन परीक्षण किया। सभी अभिलेख अद्यतन एवं व्यवस्थित पाये गये जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। सीएमओ ने प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्रसव रजिस्टर का अवलोकन करके प्रसव के बाद माताओं को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और देखभाल की जानकारी लिया।
निरीक्षण में प्रसूति सेवाएं भी निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित होती मिलीं। निरीक्षण के समय स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डा. विक्रांत गुप्ता, डा. पवन यादव, फार्मासिस्ट गंगा सागर चौरसिया, अशोक, स्टाफ नर्स गिरिजा देवी, शीनू और मधुबाला उपस्थित रहीं। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने, समय पर उपचार उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की साफ-सफाई और अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिया। वहीं निरीक्षण से अस्पताल कर्मियों में पूरे समय सक्रियता बनी रही। सीएमओ ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से किए जाते रहेंगे।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!